तपोवन की तस्वीरें देखें जिसमे 30 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, अब तक 90 शव बरामद

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुए जोशीमठ के तपोवन में भारतीय सेना के जवानों ने इंजीनियर टास्क फोर्स के साथ मिलकर सुरंग को खोल दिया है। आपदा की चपेट में आने के 30 घंटे बाद भी यहां बचाव कार्य चल रहा है।

30 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्लेशियर टूटने की बाद के बाद लगभग 30 घंटे हो चुके हैं। लेकिन एनटीपीसी के सुंरग में फंसे लोगों को बचाने की कवायद लगातार जारी है। तपोवन स्थित एनटीपीसी के सुरंग नंबर 2 में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश लगातार की जारी है। खबरों की माने तो सुरंग में एक अनुमान के अनुसार 37 लोग फंसे हैं। उन तक पहुंचने के लिए सुरंग से लगातार मलबा हटाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम अबतक इस सुरंग में 100 मीटर अंदर तक प्रवेश कर चुकी है।

19 के शव बरामद, 202 लोगों के लापता होने की सूचना : उत्तराखंड पुलिस

चमोली हादसे को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, कल के हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है, वहीं 19 के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए है।

बता दें कि तपोवन टनल में भी लगातार राहत बचाव कार्य चल रहा है. अभी तक 100 मीटर तक टनल की सफाई हुई है, यहां करीब 37 लोगों के फंसे होने की खबर है। आईटीबीपी के मुताबिक, चार बजे तक जेसीबी द्वारा टनल के रास्ते को कुछ हदतक साफ कर दिया जाएगा। जिसके बाद टीमों और स्निफर डॉग को अंदर भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *