अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में 11 खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग मिलने से फैल गई सनसनी

admin
By admin
2 Min Read

वर्धा. महाराष्‍ट्र (Maharashtra)  के वर्धा जिले की तहसील आर्वी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में 11 भ्रूण खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग मिलने से सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने अस्‍पताल की डॉ रेखा कदम सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. वर्धा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत होल्कर ने कहा है कि इस अस्‍पताल की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है. यह मामला गंभीर है, इसलिए छानबीन कर साक्ष्‍य जुटाए जा रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्वी के कदम अस्‍पताल के बारे में शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया था कि इस अस्‍पताल में जबरन गर्भपात कराया गया जिससे रेप पीड़िता की हालत बिगड़ गई है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी 13 साल की है. उसके साथ एक नाबालिग लड़के ने रेप किया था. लड़की का कदम अस्‍पताल में जबरन गर्भपात करा दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़के के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

आर्वी पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि अस्‍पताल के गोबर गैस टैंक में कुछ संदिग्‍ध रखा हुआ है. इस पर जब पुलिस ने टैंक खोला तो उसमें से 11 भ्रूण खोपड़ी और 56 अन्‍य अंग बरामद हुए. इसे तालुका मेडिकल अस्‍पताल के डॉक्‍टर के पास भेजा गया है. वहीं डॉ रेखा कदम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे और चार अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *