दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के कई वीडियो आये सामने !

admin
By admin
1 Min Read

हिंदू धार्मिक आयोजनों पर चल रहे हमलों की ताजा घटनाओं में दिल्ली के जहांगीरपुरी में   हनुमान जयंती जुलूस पथराव के बाद हिंसा भ़ड़क गयी जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। हनुमान जयंती शोभायात्रा पर जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के अराजक तत्वों ने छतों से पत्थरबाजों द्वारा हमला किए जाने के बाद जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने भी पथराव किया था। 

उसके बाद, भीड़ ने पुलिस पर पथराव और गोलियों से हमला किया था, और कई पुलिस और नागरिकों पर हमला किया गया था। भीड़ द्वारा गोली मारकर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि शाम छह बजे हुई हिंसा के दौरान पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। जहांगीरपुरी तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

हनुमान जयंती के जुलूस में लोगों के मुताबिक उन पर पथराव और बोतलें फेंकी गईं. उन्होंने कहा कि हमला पूर्व नियोजित था।

क्योंकि हमलावरों के पास छतों पर पत्थरों और बोतलों का भंडार था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो फुटेज को खंगाल कर करीब छह उपद्रवी संदिग्धों की पहचान हुई है।

हमले के बाद घटना के कई तस्वीरें सामने आयी हैं।  

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *