राष्ट्रीयगृहमंत्री शाह से मिलने की नहीं मिली शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों को इजाजत

गृहमंत्री शाह से मिलने की नहीं मिली शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों को इजाजत

[object Promise]

नई दिल्ली। शाहीनबाग में रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। दोपहर दो बजे वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन से इजाजत न मिलने पर उन्होंने मार्च नहीं निकाला। शाहीनबाग में अर्धसैनिक बल और क्यूआरटी टीम तैनात है। इजाजत नहीं मिलने पर शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में न लेने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते रहने का का फैसला लिया।

प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर स्वयंसेवियों ने भीड़ को काबू में रखने के लिए अपनी तरफ से पूरी तैयारी की थी। उन्होंने रस्सियों और वहां रखे बैरिकेडों का भी सहारा लिया था। शाहीनबाग की तरफ से पुलिस प्रशासन से बात करने के लिए दबंग दादियों को चुना गया और इसकी जानकारी वहां मौजूद महिलाओं ने ऐलान करके दिया।

उन्होंने कहा, हमारी तरफ से दादियां जाएंगी, जिनमें सरवरी दादी और बिल्किस दादी शामिल हैं। कुछ और बुजुर्ग लोग भी जाएंगे। इजाजत न मिलने पर सरवरी दादी ने आईएएनएस से कहा कि हमें इजाजत नहीं मिली तो कोई बात नहीं, हम यहीं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे, ये देश का सवाल है, संविधान बचाने की लड़ाई है।

इससे पहले, शाहीनबाग में मौजूद लोगों ने एक मानव श्रंखला बनाई और दूसरी ओर खड़े डीसीपी आर.पी. मीणा और एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश से दादियों की मुलाकात कराई गई। दादियों ने जब मार्च निकालने की इजाजत के बारे में पूछा और वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि हमने आपकी चिट्ठी आगे बढ़ा दी है, जब हमें इजाजत के बाबत जानकारी मिल मिल जाएगी तो आपको बता देंगे।

एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने आईएएनएस से मीडिया से कहा कि हमने एप्लिकेशन आगे बढ़ा दिया है, अभी वह प्रोसेस में है। जब इजाजत मिलेगी तो इन लोगों को सुरक्षा के साथ ले जाएंगे। आखिरकार इजाजत नहीं मिली। तब प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से शाहीनबाग में अपनी जगह जाकर बैठ गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories