[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » DELHI ASSEMBLY ELECTION : कार्यकर्ताओं को शाह का निर्देश, BJP के पूरे वोट पड़ जाएं सुबह 10 बजे तक
राष्ट्रीय

DELHI ASSEMBLY ELECTION : कार्यकर्ताओं को शाह का निर्देश, BJP के पूरे वोट पड़ जाएं सुबह 10 बजे तक

admin
Last updated: April 17, 2026 3:48 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की कोशिश है कि आठ फरवरी को सुबह 10 बजे तक पार्टी के सभी वोट पड़ जाएं। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे मतदान बाद ही जलपान करें। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने 13750 बूथ प्रभारियों को इसके लिए खास निर्देश दिए हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने बूथ प्रभारियों को जारी निर्देश में कहा है कि अपना वोट डाल देने में ही बहादुरी नहीं है, बल्कि पास-पड़ोस और मित्र मंडली का वोट भाजपा को डलवाने में बहादुरी है।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह छह बजे ही उठ जाएं और अपनी टीम के लोगों के साथ घर-घर जाकर वोटर्स को बूथ तक ले जाने में जुट जाएं। कोशिश रहे कि सुबह 10 बजे तक भाजपा का हर वोटर कमल का बटन दबा दे। भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि अमित शाह का मानना है कि हर आदमी की रोजाना की जिंदगी में ढेरों काम होते हैं।

कब कौन किस मुसीबत में फंसकर वोट देने न जा पाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में सुबह उठने के बाद का काम निपट जाए तो फिर कोई चिंता नहीं रहेगी। शाह अपनी हर नुक्कड़ सभा में भी पार्टी समर्थकों से सुबह 10 बजे तक हर हाल में वोट डाल देने की अपील करते रहे हैं। वे हर सभा में उन लोगों से हाथ उठाकर आश्वासन लेते रहे हैं कि वे मतदान के लिए आठ फरवरी को सुबह छह बजे उठकर लोगों को घर से निकालकर वोट देने के लिए बूथ लेकर पहुंचेंगे।

द्वारका में चार फरवरी को हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता मतदान के दिन घर-घर संपर्क कर लोगों का वोट डलवाएं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी की एक चिंता यह भी है कि उसके कोर वोटर्स का एक हिस्सा मतदान में रुचि नहीं लेता। वह मतदान के दिन को छुट्टी मान लेता है। ऐसे मतदाताओं पर भाजपा ने फोकस किया है। इसके लिए हर बूथ प्रभारी के नेतृत्व में बनी टीम को गिनती के घर सौंपे गए हैं। बूथ की टीम के हर सदस्य को संबंधित घरों के लोगों का मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी ने डंडे वाले बयान को लेकर लोेकसभा में हंगामा हाेने पर कहा ये
Next Article 2 घंटे 20 मिनट तक लेट दिल्ली आने वाली 7 ट्रेनें, यहां देखें कौनसी गाड़ी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?