आर्यन को नशेड़ी बताने वाले शर्म से चूर-चूर, वानखेड़े बने हीरो से जीरो

admin
By admin
3 Min Read

नई दिल्ली ।  मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एनसीबी चार्जशीट से क्लीन चिट मिल गई है। वानखेड़े उस वक्त इस मामले में जांच अधिकारी थे, लेकिन अब आर्यन खान को क्लीन चिट मिल जाने के बाद एनसीपी के डीजी एसएन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई थी।  

इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने सक्षम अधिकारी से मुंबई एनसीपी के अधिकारी रहे समीर वानखेड़े के खिलाफ़ आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में उनकी खराब जांच के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा है। समीर वानखेड़े के खिलाफ़ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सरकार पहले से ही सख्त कार्रवाई कर रही है।  

बता दें, की एक समय में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद कुछ लोगों ने समीर वानखेड़े को हीरो की तरह पेश करने की खूब कोशिश की थी। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में कई पोस्ट वायरल भी हो रहे थी। उन्हें बॉलिवुड ऐक्टर की बेटे के साथ सख्ती से पेश आने के लिए कुछ लोग तारीफ कर रहे थे। उनके पुराने किस्से भी सामने आने लगे थे। जब उन्होंने स्टार्स के साथ एअरपोर्ट पर जांच के दौरान सख्ती बरती थी।  

लेकिन इतना सब हो जाने के कुछ दिन बाद आर्यन खान यानी शाहरुख खान के बेटे को जमानत मिल गई थी और समीर वानखेड़े के खिलाफ़ एक के बाद एक नए आरोप लगने लगे और इसी कड़ी में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में भी उनपर लगे।  
 
उस दौरान कुछ गिने-चुने लोग जांच अधिकारी समीर वानखेड़े को हीरो और फ़िल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नशेड़ी बता रहे थे। आज उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। आज वो लोग अपना मुँह छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। शर्म से लाचार हैं कि कुछ बोल भी नहीं पा रहे है। अपने आप को गलत साबित कर रहे हैं और शाहरुख खान से उनके बेटे पर झूठे आरोप लगाने की बाबत में माफी मांग रहे हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *