शिंदे है सुपर सीएम डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मेरी संवेदनाएं

admin
By admin
1 Min Read

मुंबई– महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है और विपक्ष एकनाथ शिंदे पर हावी हो गया है। क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे के बेटे लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने पिता एकनाथ शिंदे की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

उनकी यह तस्वीर जैसे ही वायरल हुई हंगामा मच गया। लेकिन एकनाथ शिंदे के बेटे ने यह दावा खरिज कर दिया है। उन्होंने कहा वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नही बैठे हैं। यह दावा गलत है। यह उनके घर की तस्वीर है। उनके घर मे भी एक ऑफिस चलता है वह अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे हैं।

देखे विपक्ष के ट्वीट-

एनसीपी प्रवक्ता रविकांत वर्पे ने तस्वीर ट्वीट करते हुए तंज कसा और श्रीकांत शिंदे को ‘सुपर सीएम’ बताया. उन्होंने सवाल किया कि ‘ये कैसा राजधर्म है? और ये कैसे धर्मवीर हैं?’
वही शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी संवेदनाएं हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी का मज़ाक बनाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *