उन्नाव । स्कॉलर मिशन एकेडमी,औरास के सभागार में एक भव्य समारोह में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संकलित करने वाले देवतुल्य श्रीराम भक्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर कृतज्ञ भाव से लक्ष्य कम्पटीशन एकेडमी,नवोदय कोचिंग,स्काॅलर एकेडमी स्कूल के लगभग 400 से अधिक छात्रों, अभिभावकों,शिक्षकों एवं संस्थापक जी के द्वारा संयुक्त
[object Promise]
उन्नाव ।
स्कॉलर मिशन एकेडमी,औरास के सभागार में एक भव्य समारोह में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संकलित करने वाले देवतुल्य श्रीराम भक्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर कृतज्ञ भाव से लक्ष्य कम्पटीशन एकेडमी,नवोदय कोचिंग,स्काॅलर एकेडमी स्कूल के लगभग 400 से अधिक छात्रों, अभिभावकों,शिक्षकों एवं संस्थापक जी के द्वारा संयुक्त रूप से संकलित धनराशि समर्पित की गई।
[object Promise]
[object Promise]
इस मौके पर सम्मानित होने वालों में प्रमुख रुप से श्री बृजेश त्रिपाठी,अनुराग द्विवेदी,शिवप्रसाद सिंह,विपिन मौर्य,रामप्रकाश तिवारी,प्रकाश मिश्रा,ध्यान चौरसिया,राकेश सिंह,गुड्डू चौरसिया,दिनेश द्विवेदी,मंसाराम,आरिफ आदि लोग रहे।
इस अवसर पर समस्त संस्थाओं के संस्थापक श्री उमेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “मंदिर निर्माण का कालखंड,इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होकर समस्त विश्व को मानवता के श्रेष्ठतम जीवन मूल्यों से अभिसिंचित कर समूचे संसार को करुणा और न्याय पर आधारित राजसत्ताओं का मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित एवं उद्बोधन करने वालों में प्रमुख रूप से रामजीवन कनौजिया,अनुज मिश्रा,समेत शिक्षक संदीप सिंह ज्योति पाल,वंदना यादव,आरती कनौजिया,ज्योति यादव,अनुपम कुमार,शालिनी यादव,सीमा वर्मा समेत अभिभावक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।









