Simranjit Singh Mann बोले 15 अगस्त पर तिरंगा नहीं निशान साहिब फहराया जाएगा

admin
By admin
2 Min Read

Akali Dal MP Simranjit Singh Mann: शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का लोगों से बहिष्कार करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की थी कि सभी देश की आजादी के 75 साल पूरे पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। 

ऐसे में इस अभियान का सिमरनजीत सिंह मान ने बहिष्कार करने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि सिमरनजीत सिंह मान संगरूर से सांसद हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के विरोध में कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि 14-15 अगस्त को अपने घरों और दफ्तरों में निशान साहिब लगाएं न कि तिरंगा। 

इसके अलावा मान ने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह को शहीद कहा और बोले, “जरनैल सिंह भिंडरांवाले दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हुए।” इसके बाद मान के इस बयान की आप ने आलोचना भी की है। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने फटकार लगाते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का बहिष्कार करना उनके असली चरित्र और मंशा का प्रदर्शन करता है।

इसके साथ ही प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) को लीड करने वाले नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में उसने पंजाब के लोगों को तिरंगा जलाने और स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *