डेस्क। देश में महंगाई फरमान पर पहुँच चुकी है इसी बीच विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों का हर जगह इसको लेकर हंगामा मचा रखा है। विपक्षियों का ये आरोप है कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती। इसी सियासी घमासान के मध्य ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह ट्रेंड कर रहा है।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह महंगाई के मुद्दे पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर हमला बोलते हुए नज़र आ रही हैं।
वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी ने यूपीए सरकार में बढ़ती महंगाई के बीच कहा था कि ‘ ऐसा कहा जाता है, हमारे प्रधानमंत्री जी बड़े विनम्र हैं। लेकिन आज इस मंच से मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहती हूं, कब तक चुप बैठेंगे आप? जब महंगाई की मार से बच्चे की भूख चीख – चीख कर पुकारती है तो आपके कान क्यों बंद हो जाते हैं।
आगे वो गरजते हुए कहतीं हैं जब कर्ज में डूब कर किसान आत्महत्या करते हैं तो आपके कान क्यों बंद रहते हैं?’ स्मृति ईरानी के पुराने वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के रिएक्शन देते हुए नज़र आ रहें हैं। लोग इसको आज के समय से जोड़कर देख रहें हैं।
बता दें कि भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज करते हुए लिखा, ‘ जवाब दीजिए प्रधानमंत्री जी… हमारी नहीं तो इनकी बात ही सुन लीजिए।’
भूत-पूर्व @smritiirani जी महंगाई और कर्ज में डूबे किसानों के मुद्दे पर चीखती हुयीं! काश आज ये सत्ता में होती सोचिए मंहगाई कितनी कम होती? 🤔 pic.twitter.com/mZs4HgHCL9
— Rahul singh (@RahulSingh_SP) July 27, 2022
