Sri Lanka Crisis: आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्री लंका में आज प्रदर्शन करियों ने राष्ट्रपति भवन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद गोटाबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति आवास छोड़कर भागना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। वही गोटाबाया राजपक्षे के भागने का दावा रक्षा सूत्रों द्वारा किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सांसद रजिता सेनारत्ने के घर पर आज हमला किया।
Sri Lanka Crisis:- प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटाबाया राजपक्षे भागे
बता दें इससे पहले श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री भवन छोडकर भाग गए थे। यह प्रदर्शनकारियों के खौफ से श्री लंका छोड़कर गए थे। वही आज हुए राष्ट्रपति भवन पर हमले के बाद श्री लंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस मामले का समाधान निकालने के लिए नेताओं की त्वरित बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद संघ बुलाने की अपील की है।
जानकारी के लिए बता दें श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के 16 सांसदों ने एक पत्र में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से तत्काल इस्तीफा देने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो स्थित राष्ट्रपति भवन को आज दोपहर घेर लिया। उन्होंने राष्ट्रपति आवास पर जमकर हंगामा किया तोड़फोड़ की ओर उसे अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के लिए बता दें श्री लंका इस समय भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिसके चलते श्री लंका के लोग गोटाबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।