शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस कदम से देश को लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति और नकदी संकट का सामना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह घोषणा पाकिस्तान के वित्त वर्ष 2022- 2023 के बजट पर अपनी आर्थिक टीम के साथ हुई मीटिंग के बाद शहबाज शरीफ ने की। उनका कहना है कि टैक्स व्यवस्था लागू होने के बाद उच्च आय वाले व्यक्ति भी ‘गरीबी उन्मूलन कर’ के दायरे में आ जाएंगे।
पाकिस्तान में 15 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना आय वाले व्यक्तियों पर एक प्रतिशत कर लगेगा. वहीं, 20 करोड़ की आय पर दो प्रतिशत, 25 करोड़ रुपये की आमदनी पर तीन प्रतिशत और 30 करोड़ की रुपये की आय पर चार प्रतिशत का कर लगाया जाएगा।