[object Promise]
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई के प्लान को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं।
रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित, वैकल्पिक परीक्षा बच्चों पर निर्भर
सीबीएसई और आईसीएसई ने कोर्ट से कहा कि 10वीं और 12वीं के नतीजों को 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। सीबीएसई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि एसेसमेंट स्कीम में स्टूडेंट्स की पिछली तीन परीक्षाओं के मार्क्स को आधार बनाया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि यदि स्टूडेंट्स चाहते हैं, तो उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सीबीएसई द्वारा वैकल्पिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन छात्रों के परिणाम भी अन्य छात्रों के साथ घोषित किए जाएंगे।
