हार्ट अटैक की अफवाह पर भड़क उठे स्वामी प्रसाद मौर्या

0
9

डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता और भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को दिल का दौरा पड़ने की खबर सोशल मीडिया पर एकदम आग की तरह फैली। कुछ समय बाद ही इस खबर के झूठे होने का दावा भी सामने आया।

रविवार को सोशल मीडिया पर फैली इस अफवाह का देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद ट्वीट करके खंडन किया और बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की तस्वीरे भी साझा की।

इस अफवाह से स्वामी के समर्थक चिंतित हो गए। लोग एक दूसरे से यह सवाल करने लगे। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी फोन आने लगे। इसके बाद स्वामी ने खुद ट्विटर के जरिए समर्थकों की चिंता दूर कर इस दावे के झूठे होने की बात कही।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में लिखा, ”मेरा दिल इतना कमजोर नहीं है कि कायरों के डर से मुझे दिल का दौरा पड़ेगा। ऐसी झूठी खबर फैलाने वाले लोग कृपया कायरता का प्रदर्शन ना करें। मैं पूर्ण स्वस्थ हूं और अभी भी आवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं।”