तानां जी ने शिवसैनिक को दिखाई औकात, लोग बोले तुम्हारी क्या औकात, क्या ED के डर से भागे

admin
By admin
2 Min Read

Maharashtra:- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एक नाथ शिंदे के बीच सियासी घमासान जारी है। एकनाथ शिंदे ने विधायको के साथ अलग होकर उद्धव सरकार को धराशायी कर दिया है। वही शिवसेना नेता इस समय बागी विधायकों को लेकर गुस्से में है और उनके आवास पर हंगामा काटा रहे हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायक ताना जी सावंत के घर पर जमकर तोड़फोड़ की वही अब इस तोड़फोड़ के संदर्भ में सावंत ने एक ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हम अपने लीडर के साथ है उनके आदेश के मुताबिक हम धैर्य वान है। आज जो हो रहा है होने दो राजनीति समस्याओं के सुलझने के बाद इसका जवाब ठीक ऐसा ही मिलेगा। मेरा लोगो से अनुरोध है कि वह अपनी औकात में रहे। ताना जी सावंत के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। 
एक यूजर तानाजी के ट्वीट पर लिखता है कि तुम बेवफाई करते हैं और दूसरों को औकात में रहने की सलाह देते हो। तुम्हारी क्या औकात है। वही एक अन्य यूजर कहता है कि आप शिवसेना को नहीं जानते हैं इसी लिए उसे औकात दिखा रहे हो। आज शिवसेना को गद्दारों के चलते इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। वही एक अन्य यूजर कहता है अपने बड़ा पंगा ले लिया साहेब। इसे आप अपना अंतिम कार्यकाल समझे। वही एक यूजर ने कहा साहब क्या यह सच है कि आपको ED और CBI का खौफ सता रहा है और आप इससे डरकर भाग गए हैं। तुम बुरे नहीं हो ED वाले ही दुष्ट हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *