रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के बीच टेलीफोनिक बातचीत

0
16

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की | सिंह ने बातचीत को गर्मजोशी भरा बताते हुए कहा कि सार्थक वार्ता जारी रखने और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है और हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और अफगानिस्तान की स्थिति सहित क्षेत्रीय मामलों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है | 

उन्होंने कहा हम सार्थक बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हुए तथा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं| यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह होने वाली अमेरिका यात्रा से पहले हुई है | दोनों देशों की साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद करते हैं | 

आपसी सहयोग जारी रखने पर हुई बातचीत  

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय रक्षामंत्री ने टि्वटर पर लिखा कि हमने क्षेत्रीय रक्षा और सहयोग समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की। इस दौरान अफगानिस्तान में हालात के बारे में भी बातचीत की गई। राजनाथ सिंह के मुताबिक आगे बातचीत जारी रखने आपसी सहयोग मजबूत बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान के रास्ते भारत में आतंकवादी घटनाओं में इजाफे को लेकर चिंतित हैं।  

 

24 सितंबर को वॉशिंगटन में है क्वॉड समिट 

व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को होने वाली क्वॉड समिट की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। इस समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, जापान के योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट मौरिसन भी हिस्सा ले रहे हैं।  राजनाथ सिंह और ऑस्टिन के बीच अफगानिस्तान के हालात को लेकर चर्चा तब हुई है, जबकि कुछ ही दिन पहले दोनों देश इस बात पर जोर दे चुके हैं अफगान धरती का इस्तेमाल किसी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होनी चाहिए।