न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला !

admin
By admin
3 Min Read

न्यूयॉर्क के सबअर्बन एरिया ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। यहां से ये लोग शहर के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है। यहां से तीन अलग रूट्स के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह करीब 8.30 बजे (अमेरिकी वक्त के मुताबिक) अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

The New York times ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कुल पांच लोगों को गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद स्टेशन पर धुंआ भी था  । 16 लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले।

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है। CNN के मुताबिक, 16 घायलों में से 8 को गोली लगी है। बाकी भगदड़ या बम की वजह से घायल हुए हैं।

फायरिंग में घायल होने के बाद जमीन पर पड़े लोग। एक व्यक्ति घायल के पैर में कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावर की पीठ पर एक गैस सिलेंडर भी था और वो गैस मास्क भी पहने था। एक कैमिकल लिक्विड की बॉटल भी बरामद हुई है।

कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (जो मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम देखते हैं) की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।

घटना में ताइवान का एक नागरिक भी घायल हुआ है। उसे इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने ब्रुकलिन के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया। एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *