AI स्टार्ट-अप की CEO ने अपने चार साल के मासूम की हत्या, खौफनाक Murder का ऐसे खुला राज !

admin
By admin
5 Min Read

पणजी। गोवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलियुगी मां ने अपने चार साल के मासूम की निर्दयता से हत्या कर दी। महिला ने अपने बेटे के शव के साथ कर्नाटक तक का सफर भी किया। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। महिला ने अपने बेटे के शव को एक बैग में भर लिया था और उसे लेकर कैब से कर्नाटक जा रही थी। महिला की पहचान सुचना सेठ के रूप में हुई है। महिला बेंगलुरु के एक स्टार्ट-अप की सीईओ है।

दिल दहला देने वाली घटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की 39 वर्षीय महिला सीईओ को अपने 4 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया गया है। महिला ने अपने बेटे के शव के साथ कर्नाटक तक का सफर भी किया। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। महिला ने अपने बेटे के शव को एक बैग में भर लिया था और उसे लेकर कैब से कर्नाटक जा रही थी।

महिला माइंडफुल एआई लैब्स की सह-संस्थापक हैं
आरोपी महिला की पहचान सुचना सेठ के रूप में हुई है जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब्स की सह-संस्थापक है। सुचना सेठ ने कथित तौर पर गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी। ऐसी खबरें हैं कि सुचना सेठ ने शनिवार (6 जनवरी) को कैंडोलिम के सोल बनयान ग्रांडे होटल में चेक इन किया था और आज सुबह चेक आउट किया।

सुचना सेठ ने होटल स्टाफ से बेंगलुरु के लिए कैब बुक करने को कहा
महिला ने होटल स्टाफ से कर्नाटक के बेंगलुरु के लिए कैब बुक करने को कहा। होटल स्टाफ ने महिला से कैब से जाने के बजाय फ्लाइट लेने का अनुरोध किया, जिससे महिला ने इनकार कर दिया और कहा कि वह कैब से जाना चाहती है। इसके बाद होटल स्टाफ ने महिला के लिए कैब बुक की। उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने देखा कि होटल से निकलने के समय उनका बच्चा उनके साथ नहीं था।

होटल के कमरे में खून के धब्बे सफाई स्टाफ को मिले
उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर के फोन पर कॉल की और उसे सुचाना को फोन देने के लिए कहा. पुलिस ने उनसे उनके बेटे के बारे में पूछताछ की, जिस पर उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ गया है और पुलिस को एक पता भी दिया। पता फर्जी निकला. होटल स्टाफ को सुचना के कमरे के अंदर खून के धब्बे भी मिले.

पुलिस ने कैब ड्राइवर से उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा
पुलिस ने कैब ड्राइवर के फोन पर दोबारा कॉल की और कैब को नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा. पुलिस और कैब ड्राइवर ने कोंकणी में बात की ताकि महिला को कुछ समझ न आए. कैब ड्राइवर कैब को चित्रगुडा पुलिस स्टेशन ले गया जहां महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बेटे का शव बैग के अंदर मिला।

हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है
हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुचना सेठ के लिंक्डइन पेजों में कहा गया है कि वह 2021 के लिए एआई एथिक्स में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो भी थीं। उनके पास डेटा विज्ञान टीमों और मशीन लर्निंग समाधानों का मार्गदर्शन करने का 12 वर्षों का अनुभव है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *