ट्रस्ट की पहली बैठक आज राम मंदिर बनाने के लिए,निर्माण की तारीख का हो सकता है फैसला

0
16

ट्रस्ट की पहली बैठक आज राम मंदिर बनाने के लिए,निर्माण की तारीख का हो सकता है फैसला

अयोध्या/नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ‘राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ नवगठित ट्रस्ट की आज दिल्ली में अहम बैठक होगी। इस बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास और चंपत राय दोनों नए ट्रस्ट में मनोनीत किए जा सकते हैं। रामलला के वकील रहे केशवन अय्यंगार परासरण के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर ट्रस्ट की पहली बैठक होगी।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा मंदिर निर्माण की तिथि और तौर-तरीकों के साथ-साथ, नए सदस्यों का चुनाव होगा। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का स्वरूप क्या होगा इस पर भी चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर बनाने के साथ ही ट्रस्ट बृहद राम कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार करेगी। इसके लिए ट्रस्ट की पहली बैठक में और जमीन लेने पर विचार किया जाएगा, ताकि मंदिर का कैंपस सरयू तक पहुंच जाए। इसके साथ ही बैठक में अयोध्या के मास्टर प्लान बनाने पर भी चर्चा होगी।