स्वास्थ्य मंत्री आफिस में अपने सहयोगी के साथ ये काम करते CCTV में हुए कैद, मचा हड़कंप

admin
By admin
2 Min Read

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) का अपनी सबसे करीबी सहयोगी जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) के साथ सीक्रेट अफेयर चल रहा है, जिसे उन्होंने पिछले साल करदाताओं के पैसे से काम पर रखा था. इस बात का खुलासा ब्रिटिश न्यूजपेपर द सन ने किया है.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक (Matt Hancock) को जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) के साथ किस करते हुए कैमरे में कैद किया गया है. यह घटना लंदन में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में उनके कार्यालय के बाहर हुई.+

मैट हैनकॉक (Matt Hancock) सीसीटीवी फुटेज में अपने ऑफिस के बाहर एक महिला को किस करते देते गए हैं और ये तस्वीरें पिछले महीने की 6 तारीख की बताई जा रही हैं. लेकिन एक व्हिसलब्लोअर ने बताया कि वे ‘नियमित रूप से एक साथ’ देखे जाते हैं. वहीं एक सूत्र ने बताया कि यह चौंकाने वाला था कि स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक का उनकी सहयोगी के साथ कोरोना महामारी के बीच अफेयर चल रहा है, जिसे टैक्सपेयर्स के पैसों से हायर किया गया है.’ 

मैट हैनकॉक (Matt Hancock) ने 15 साल पहले मार्था होयर मिलर (Martha Hoyer Millar) से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मैट हैनकॉक (Matt Hancock) का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है उसका नाम जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) है. 43 साल की जीना ओलिवर बोनास में संचार निदेशक हैं, जो फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर है. वह लॉबिंग फर्म लूथर पेंड्रागन में एक निदेशक और प्रमुख शेयरधारक भी हैं. मैट हैनकॉक ने पिछलेसाल उन्हें अनुबंध पर एक सलाहकार के रूप में गुप्त रूप से अपने विभाग में नियुक्त किया था. All Photo Credit -The sun

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *