[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बच्चों की भी नहीं सोची उपद्रवियों ने! मचाई स्कूलों में तबाही, रिपोर्ट कार्ड और दाखिला फॉर्म जलाए
राष्ट्रीय

बच्चों की भी नहीं सोची उपद्रवियों ने! मचाई स्कूलों में तबाही, रिपोर्ट कार्ड और दाखिला फॉर्म जलाए

admin
Last updated: April 17, 2026 3:32 pm
admin
Share
SHARE

बच्चों की भी नहीं सोची उपद्रवियों ने! मचाई स्कूलों में तबाही, रिपोर्ट कार्ड और दाखिला फॉर्म जलाए

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में उपद्रवियों ने सैकड़ों मासूम बच्चों की उम्मीदों और भविष्य को बर्बाद करने में भी संकोच नहीं किया। उपद्रवियों ने यहां के स्कूल में घुसकर न केवल ढांचागत सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया, बल्कि छात्रों के इस्तेमाल में आने वाली हर एक चीज तबाह कर डाली। बच्चों की साल भर की परीक्षा और प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जा रहे रिपोर्ट काड्र्स को भी हिंसक तत्वों ने जला डाला।

यहां के स्कूल में आस-पास के करीब 1300 बच्चे पढ़ते हैं। फिलहाल यह स्कूल पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों और दिल्ली सरकार का कहना है कि राहत और बचाव कार्य के जरिए जल्द ही जनजीवन सामान्य हो जाएगा। शिवपुरी के हिंसाग्रस्त स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि इलाके में पूरी तरह शांति स्थापित होने के बावजूद भी उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के शिकार हुए स्कूलों में परीक्षाएं या नया शिक्षण सत्र जल्द शुरू कराना मुश्किल होगा।

इन स्कूलों में इस कदर तबाही मचाई गई है कि स्कूल को दोबारा शुरू करने में कई महीनों का समय लग सकता है। स्कूल की रखवाली करने वाले व्यक्ति ने बताया कि तीन मंजिला स्कूल में घुसने के बाद उपद्रवियों ने बच्चों के खेलने के स्थान को आग लगा दी। स्कूल के अंदर मौजूद बच्चों के टेस्ट पेपर आग के हवाले कर दिए गए। बच्चों की सालभर की परीक्षा और प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जा रहे रिपोर्ट कार्डस को भी हिंसक तत्वों ने जला डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 100 से 150 लोगों की भीड़ स्कूल में घुसी। हिंसक भीड़ ने यहां पंखे, ट्यूब, क्लास में लगे ब्लैक बोर्ड, डेस्क, कुर्सियां, बच्चों के रिपोर्ट काड्र्स, टेस्ट और नए दाखिले के लिए जमा किए गए छोटे बच्चों के आवेदन पत्र आदि जला डाले। हिंसक भीड़ ने कुछ ऐसी ही तबाही बृजपुरी के एक और स्कूल में मचाई। यह स्कूल इलाके के सबसे बड़े स्कूलों में शुमार है और यहां करीब 2000 छात्र पढ़ते हैं।

इसके अलावा मौजपुर के सरकारी स्कूल में पुलिस ने समय रहते यहां फंसे छात्रों व शिक्षकों को उपद्रवियों की भीड़ से बचाया। इस प्रकार की हिंसा व उपद्रव के मद्देनजर सीबीएसई ने फिलहाल उत्तर पूर्वी जिले में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने यहां सरकारी व सभी निजी स्कूलों में होने वाली गैर बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं क्षेत्र में अमन शांति कायम होने के बाद कराई जाएंगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा, किया यह ट्वीट
Next Article दिल्ली हिंसा – हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया दौरा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?