[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 117 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पॉजिटिव सामने आए
राष्ट्रीय

117 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पॉजिटिव सामने आए

admin
Last updated: April 17, 2026 3:05 pm
admin
Share
SHARE

117 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पॉजिटिव सामने आए

नई दिल्ली। भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या आज 117 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 37 लोगों की पुष्टि हो गई है। अभी तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा 13 लोग सही होकर घर गए। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल और मॉल बंद करने का आदेश दिए गए हैं। जम्मू में 31 मार्च तक ढाबे-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। शिरडी प्रशासन की ओर से भी कुछ दिन के लिए भक्तों से मंदिर नहीं आने का आग्रह किया है।

अपडेट…
-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब शहर में जिम, नाइट क्लब, स्पा को भी 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सभी तरह की सभाएं, जिसमें 50 से ज्यादा लोग शामिल होंगे, उसकी मंजूरी नहीं दी जाएगी। शादी को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

-उत्तर प्रदेश के बाद केरल में भी कोरोना वायरस को लेकर 79 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रिऐल्टी शो के एक कंटेस्टेंट का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। लेकिन कोरोना वायरस के बचाव के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों के इकट्ठा होने पर बैन लगाया हुआ है। ऐसे में नियम का उल्लंघन करने के चलते 4 ज्ञात और 75 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। केरल में यह इस तरह का पहला मामला है।

-कोरोना वायरस के कुल मामले 113 केस हो गए हैं। सोमवार को ओडिशा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस पाया गया है। 31 वर्षीय युवक इटली से लौटा था जो कि पॉजिटिव पाया गया।

-राजस्थान में कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की। यूपी के 11 जिलों लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल और मॉल बंद करने का आदेश दिए गए हैं। रेलवे भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। ट्रेन को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CAA विरोधियों को UP के CM ने बताया मानवता के दुश्मन और कोरोनावायरस से भी खतरनाक
Next Article मुसीबत बनी इंटरनेट पर कोरोनावायरस से जुड़ी सर्चिंग! साइबर अपराधी कर रहे हैं ठगी, पढ़ें…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?