[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से करें अधिकारीगण: जिलाधिकारी
राष्ट्रीय

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से करें अधिकारीगण: जिलाधिकारी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 03 नवम्बर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज माह नवम्बर के प्रथम मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग गुणवत्तापूर्ण करते हुए तत्सम्बन्धी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, विद्युत, चकबन्दी, पुलिस, आपूर्ति, सिंचाई, कृषि, शौंचालय, आवास की मांग आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण कर भूमि विवाद का निपटारा करायें एवं शौंचालय व आवास की मांग सहित विभिन्न समस्याओं का भी निस्तारण प्राथमिकता के साथ किये जायें। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में डीएम के समक्ष कुल 187 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व के 97, पुलिस के 25, विकास के 43, स्वास्थ्य विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 20 प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें मौके पर जिलाधिकारी द्वारा 11 प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को दिया गया। इसी प्रकार अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को उपस्थित अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/(वि0/राज0) व सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सतीश चन्द्र शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, तहसील सदर जितेन्द्र गौतम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 08 गुण्डे किए गए जिला बदर
Next Article प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों एवं फिट इण्डिया के माध्यम से तैयार कर रही है खिलाड़ियों की नर्सरी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?