वसीम रिजवी को धमकी देने वाले ने मांगी माफी, पत्र में ल‍ि‍खा…अपने कृत्‍य से शर्मिंदा हूं

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

लखनऊ शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को उनका सिर कलम करने की धमकी देने वाले ने शनिवार को माफी मांगी है। आरोपित राजस्थान का निवासी है। उसने वसीम रिजवी को वाट्सएप पर लिखित माफीनामा भेज माफी मांगी है। उसने अपने इस कृत्य पर शर्मिंदा होने की बात लिखी है। नादानी में अपशब्द के साथ धमकी की बात स्वीकार की।

[object Promise]
Wasim Rizvi Threatening Case वसीम रिजवी का कहना है कि अगर आरोपित भविष्य में किसी के भी साथ ऐसी हरकत न करने का भरोसा दिलाएगा तो मैं माफ करने पर विचार करूंगा। इस मामले में उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को तहरीर भेजने की बात कही थी।

इसके बाद वसीम रिजवी का कहना है कि अगर आरोपित भविष्य में किसी के भी साथ ऐसी हरकत न करने का भरोसा दिलाएगा तो मैं माफ करने पर विचार करूंगा। इस मामले में उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को तहरीर भेजने की बात कही थी। अपनी फिल्म को लेकर वसीम रिजवी कुछ कट्टरपंथ लोगों के टारगेट पर हैं। इस शख्स ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पहले उन्हें फोन उठाने की हिदायद दी। जब फ़ोन उठा तो अपशब्द कहे और धमकी दी। धमकीभरा आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपित ने फ़िल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई है।

वसीम रिजवी ने उससे पूछा कि आपने इस्लामिक किताबें पढ़ीं हैं। क्या इस्लामिक हस्तियों पर फ़िल्म नहीं बनी? जिसपर आरोपित ने वसीम से भी पूछा कि तुमने पढ़ी हैं। वसीम रिजवी ने बुखारी शरीफ समेत कुछ इस्लामिक किताबों का जिक्र करते हुए कहा मैंने ये पढ़ीं हैं। जिसपर आरोपित ने कहा कि फ़िल्म बनाकर आप गलत कर रहे हैं। वसीम रिजवी के यह पूछने पर कि फ्रांस में कार्टून बनाने वाले का सिर कलम करना सही था, इसपर आरोपित ने कहा एकदम सही था और मैं तुम्हारा भी सिर कलम कर दूंगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *