पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा आभूषण आदि की दुकानों पर मौजूद लोगों से सीओ ने बातचीत कर लोगों के प्रति पुलिस के सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि किसी को कहीं पर भी अगर किसी तरह की दिक्कत आए या किसी भी संदिग्ध वस्तु तथा गतिविधि होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे कि पुलिस आवश्यक कदम उठा सके। पैदल गश्त के दौरान शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह समेत कोतवाली के सभी चौकी के इंचार्ज समेत,महिला सिपाही के आलावा पुलिस के जवान मौजूद रहे।
कुशीनगर में नवरात्र व दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पडरौना सीओ के अगुवाई में पुलिस ने झोंकी ताकत ….
[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर: जिले में एसपी बिनोद कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नवरात्र व दशहरा के अलावा अन्य त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ सदर की अगुवाई में नगर में फ्लैग मार्च की। इस दौरान पडरौना शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने नागरिकों में मजबूत सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसिया मौजूदगी रहने का एहसास कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस व के जवानों ने कोतवाली पडरौना थाने से निकल कर सुभाष चौक समेत पूरे शहर का भ्रमण कर कटकुइयां मोड़ से सिधुवा, बसहिया,खिरकिया बाजार, बासी,मिश्रौली बाजार में पैदल मार्च किया।
एसपी के पर नवरात्र व दशहरा के त्यौहार के साथ अन्य पर्व को देखते हुए शहर समेत कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त के आलावा पुलिस मार्च अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरूस्त कराना है। पुलिस नगर के प्रमुख मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराने का कार्य कर रही है।
संदीप वर्मा,सीओ सदर पडरौना