वैक्सीनेशन सत्र का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया

admin
By admin
2 Min Read

उन्नाव ।
स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित वैक्सीनेशन सत्र का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता  ने किया । चलाए जा रहे 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुर खेड़ा गंगा घाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित वैक्सीनेशन सत्र का  पंकज गुप्ता  विधायक सदर  ने फीता काटकर  वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैप्टन आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गौतम ,डॉ नरेंद्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ,अधीक्षक डॉ विवेक गुप्ता, प्रदीप दिवाकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  सदर  विधायक  ने नवयुवकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण कराना जरूरी है , इसलिए सभी नवयुवक एवं नागरिक कोविड वैक्सीनेशन अवश्य कराएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित हो सके।
उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य को देखा तथा वैक्सीनेटर टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोबिड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जाए ।उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वैक्सीनेशन के बाद भी कोबिड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, इसके लिए मास्क का प्रयोग, हाथ को अच्छी तरह से साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इसके साथ साथ 2 गज की दूरी का पालन जरूर करें ।कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर 71 नवयुवको ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपना वैक्सीनेशन कराया  । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि ठाकुर खेड़ा, गंगा घाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी सेवाएं, चिकित्सा उपचार सेवाएं अनवरत रूप से संचालित कराई जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बचाव के समस्त प्रबंध  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य उपकरणों व दवाओं की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *