राष्ट्रीयरूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया सदमे में, ब्राजील के हजारों लोग सड़कों पर इकट्ठा...

रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया सदमे में, ब्राजील के हजारों लोग सड़कों पर इकट्ठा होकर मना रहे ‘कार्निवल हॉलिडे’ !

Brazil Carnival : रियो डि जेनेरो : पूरी दुनिया इस वक्त एक बड़े संकट से जूझ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध को सात दिन हो चुके हैं और रूसी तबाही की तस्वीरें और वीडियो देखकर सभी सदमे में हैं। लेकिन एक देश ऐसा है जहां इन सब चिंताओं के इतर जश्न मनाया जा रहा है।

ब्राजील के रियो डि जेनेरो शहर में हजारों लोग सड़कों पर इकट्ठा होकर दुनियाभर में मशहूर ‘कार्निवल हॉलिडे’ मना रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने ओमीक्रोन वेव के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।

तस्वीरों में हजारों लोगों की भीड़ बिना मास्क के सड़कों पर पार्टी करती हुई नजर आ रही है। ये पार्टी ऐसे समय पर हो रही है जब देश ने सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के जमावड़े पर रोक लगा रखी है। कार्निवल सांबा स्कूल में डांसर्स ने परफॉर्म किया और ड्रमर्स ने सड़कों पर लोगों के बीच लाइव कॉन्सर्ट से किसी उत्सव जैसा माहौल पैदा कर दिया। इसके साथ ही ब्राजील के कार्निवल की शुरुआत हो गई है।

ब्राजील का कार्निवल ‘ऐश वेंस्डे’ से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है, जो क्रिश्चियन लेंटेन सीजन की आधिकारिक शुरुआत है। इस साल सांबा स्कूल परेड पब्लिक हॉलिडे का हिस्सा नहीं होगा। इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया था। लेकिन इस बार तमाम प्रतिबंध भी स्थानीय लोगों और वैश्विक पर्यटकों को इकट्ठा होने और पार्टी करने से नहीं रोक पाए हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories