डीजे की तेज आवाज से युवक की निकल जान, दोस्तों संग शादी में लाउड म्यूजिक पर कर रहा था डांस

0
12

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बारात में बजने वाले डीजे के तेज म्यूजिक ने एक युवक की जान ले ली. बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते वक्त युवक गश खाकर गिरा तो फिर उठ नहीं पाया। डॉक्टर्स के मुताबिक डीजे की तेज आवाज की वजह से उसे हार्ट अटैक आया है। उज्जैन के पास बारात में अम्बोदिया डेम  लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था। उसके दोस्त विजय की बारात गांव में निकल रही थी और इस दौरान वह मोबाइल पर वीडियो भी बना रहा था। 

लालसिंह अचानक डांस करते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। दोस्त और परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया। उज्जैन पहुंचने पर डॉक्टरों ने लालसिंह को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, डीजे के तेज म्यूजिक की वजह से ऐसा हुआ है।

डॉक्टर ने बताया कि डीजे या अन्य बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूजिक बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं। तय सीमा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर दिल और दिमाग दोनों पर हो सकता है।