[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लॉकडाउन का उल्लंघन पर उधव ठाकरे और केजरीवाल में हो रहा है कंपटीशन, मुंबई के बाद अब दिल्ली में यमुना किनारे जुटे हजारों प्रवासी मजदूर
राष्ट्रीय

लॉकडाउन का उल्लंघन पर उधव ठाकरे और केजरीवाल में हो रहा है कंपटीशन, मुंबई के बाद अब दिल्ली में यमुना किनारे जुटे हजारों प्रवासी मजदूर

admin
Last updated: April 17, 2026 2:39 pm
admin
Share
SHARE

  • Tweet

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाने के पहले ही दिन दिल्ली में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर यमुना किनारे जमा हो गए। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुंबई में बांद्रा टर्मिनल के बाहर भी प्रवासी मजदूरों की ऐसी ही भीड़ देखने को मिली थी।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना घाट पर मजदूर इकठ्ठा हुए। उनके लिए रहने और खानेे की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बताएं।

उन्होंने कहा कि हम रोज 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया। हजारों बेघरों के लिए छत का इंतजाम किया। लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतजाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचायेंगे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदेश देकर उन सभी को अलग-अलग नाइट शेल्टर में भिजवा दिया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था वहां की जाएगी। जब तक लॉकडाउन नहीं खुल जाता उनको नाइट शेल्टर में ही रखा जाएगा।

मंगलवार को मुंबई में उड़ी थी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए थे। ये लोग घर वापस जाने की मांग कर रहे थे और भोजन की समस्या के को कारण बता रहे थे। इस भयावह घटना के बाद महाराष्ट्र प्रशासन की व्यवस्था पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। हालांकि बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर इनको तितर-बितर कर दिया था।

पुलिस ने भीड़ को जुटाने के पीछे अफवाह फैलाने वाले आरोपी विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया। विनय पर ऐपिडेमिक डिसीज ऐक्ट की धारा 3 और आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) के तहत कार्रवाई की गई गई है। आरोपी विनय दुबे को 21 अप्रैल तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।










Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बेटी डीएसपी और पिता सब इंस्पेक्टर, पिता थाने में करते हैं सैल्यूट, बेटी घर पर अपने हाथ से बनाकर खिलाती है खाना
Next Article मुसाफिरखाना पुलिस ने 10 ली. कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?