[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नेहरू जैसा कोई नहीं! BJP पर मनमोहन ने साधा निशाना, हो रहा गलत इस्तेमाल भारत माता की जय के नारे का
राष्ट्रीय

नेहरू जैसा कोई नहीं! BJP पर मनमोहन ने साधा निशाना, हो रहा गलत इस्तेमाल भारत माता की जय के नारे का

admin
Last updated: April 17, 2026 3:39 pm
admin
Share
SHARE

नेहरू जैसा कोई नहीं! BJP पर मनमोहन ने साधा निशाना, हो रहा गलत इस्तेमाल भारत माता की जय के नारे का

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपाई नेता सार्वजनिक मंचों पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने नेहरू की कई नीतियों की आलोचना की है। शनिवार को एक और पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने नेहरू का बचाव करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया।

मनमोहन ने यहां पुरुषोत्तम अग्रवाल और राधा कृष्णा की किताब हू इज भारत माता के विमोचन के मौके पर कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को जिस प्रकार से गलत ढंग से पेश किया जा रहा है, उसे एक दिन इतिहास नकार देगा और सभी तथ्यों को सही परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा। इतिहास में गलत और फर्जी चीजों को नकारने तथा उन्हें सही परिप्रेक्ष्य में रखने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का इस्तेमाल भारत की उग्र व विशुद्ध भावनात्मक छवि गढऩे में गलत रूप से किया जा रहा है, जो लाखों नागरिकों को अलग कर देता है। अगर आज भारत को जोशीले लोकतंत्र के समुदाय में गिना जाता है और यह विश्व की एक बड़ी शक्ति माना जाता है, तो वे नेहरू थे जिन्हें इसका मुख्य निर्माता माना जाना चाहिए।

नेहरू ने देश का नेतृत्व ऐसे समय में किया था जब वह अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, जब इसने जीवन के लोकतांत्रिक तरीके, अलग-अलग सामाजिक व राजनीतिक विचारों को अपनाया था। मनमोहन ने नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पूछा था कि भारत माता कौन है?, आप किसकी जीत चाहते हैं? पहाड़ों व नदियों, जंगलों और खेतों सभी के लिए प्यारे हैं, लेकिन जिन्हें वास्तव में गिना जाता है वे देश के लोग हैं, जो कि विशाल भूमि में हर तरफ फैले हुए हैं। पुस्तक हू इज भारत माता में नेहरू को सही परिपेक्ष्य में दिखाने का प्रयास किया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केरल : पाकिस्तान निर्मित गोलियां मिलीं कुथालुपुझा में, जांच में जुटीं NIA-सेना
Next Article ट्रंप दौरा : गृह मंत्री शाह सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे अहमदाबाद, काफिले की मॉक ड्रिल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?