युक्रेन रूस में घमासान होगा अब परमाणु वार , क्यों मास्को को याद आया भारत

admin
By admin
2 Min Read

देश– रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध खतरनाक होता जा रहा है। अभी तक जो रूस परमाणु हमले की युक्रेन को चेतावनी दे रहा था। 
वही अब न्यूक्लियर डिफेंस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। क्योंकि मास्को को अब यह अनुभूति हो रही है कि इस युद्ध मे परमाणु वार हो सकता है।
रूस बार बार यह दावा कर रहा है कि युक्रेन उनके खिलाफ डर्टी बम का इस्तेमाल करने की साजिश बुन रहा है। वही अब खबर है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने राजनाथ सिंह से संपर्क साधा है। 
इस पर भारत ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में परमाणु बम का इस्तेमाल नही किया जाना चाहिए। क्योंकि यह सिर्फ रूस और युक्रेन के लिए नही बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरा साबित हो सकता है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब दोनो देशो के रक्षा मंत्री में सम्वाद किया तो भारत की ओर से यह कहा गया कि किसी भी हालत में परमाणु परीक्षण नही होना चाहिए। 
इससे सबसे अधिक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। वही यह विकल्प उचित नही है। परमाणु या रेडियोधर्मी आयुध का इस्‍तेमाल मानवता के मौलिक सिद्धांतों के विपरीत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *