कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राजनीति को कहा हमेशा के लिए अलविदा

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली| राजनीति गलियारो ने एक तरफ जहां चुनाव के नतीजे और ईवीएम को लेकर खलबली मची हुई है। वही अब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता एंटनी ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए कांग्रेस में हलचल मचा दी है। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखते हुए कहा, वह अपने राजनीतिक करियर से सन्यास ले रहे हैं। वह राजनीति छोड़ने के बाद दिल्ली में नही रहेंगे क्योंकि वह तत्काल ही तिरुवनंतपुरम शिफ्ट हो जाएंगे। 

एंटनी के इस पत्र ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। इनका राज्यसभा में 2 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन्होंने राजनीति को अलविदा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद वह कभी राजनीति में वापसी नही करेंगे और न कहीं से चुनाव लड़ेंगे।

जाने एंटनी का राजनीतिक करियर:- 

एंटनी ने भारतीय राजनीति को अपने 52 वर्ष दिए हैं। इन्होंने राजनीति करियर की शुरुआत छात्र संघ से की थी। वर्ष 1970 में यह पहली बार विधायक बने और 37 वर्ष की उम्र में यह केरल के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए। केरल की जनता ने इन्हें तीन बार केरल का मुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही यह तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे। इन्होंने अपने परिश्रम से कांग्रेस का भरोसा जीत इंदिरा और राजीव के समय में एंटनी ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव थे। इसके बाद 2004 में यह मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता गया और वह कांग्रेस की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *