झूठ, फरेब और धोखा यही है भाजपा का लेखा-जोखा

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली| पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कांग्रेस लगातार अपनी पार्टी की रणनीतियों में परिवर्तन करने में लगी हुई है। खबर यह भी है कांग्रेस एक बार पुनः पार्टी की बागडोर अनुभवी राजनेताओ के हांथो में सौंपने को तैयार है।

वही अपने हौसले को बरकरार रखे हुए कांग्रेस लगातार अपनी सक्रियता का परिचय दे रही है। वह आय दिन अपने तीखे सवालों से भाजपा को घेरती रहती है। अब इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्वला योजना के तहत महिलाओं को वितरित किए गए सिलेंडरों को लेकर घेरा है।
कांग्रेस की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि झूठ, फरेब और धोखा यही है भाजपा का लेखा-जोखा , इतना ही नही इस ट्वीट के साथ कांग्रेस ने एक फोटो साझा की है जिसमे हिंदुस्तान पेपर की एक प्रति है जिसमे अमित शाह यह दावा कर रहे हैं कि 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनाए और 18 को घर मे मुफ्त सिलेंडर पाए। कांग्रेस ने इस प्रति के समक्ष में एक तस्वीर साझा की है जिसमे एक महिला चूहे में खाना बना रही है और उसके पड़ोस में सिलेंडर रखा हुआ है। कांग्रेस ने दावा किया है कि होली के दिन गुजर गए लेकिन भाजपा का मुफ्त सिलेंडर नहीं आया है। झूठ और फरेब की बुनियाद पर खड़ी है भाजपा सरकार।
https://twitter.com/INCIndia/status/1505771187485478912?t=glbx0lR3Eb8jgtBa0lmVyg&s=19

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *