फिलीपींस की यूनिवर्सिटी में चली ताबड़तोड़ गोलियां तीन की मौत

admin
By admin
2 Min Read

फिलीपीन की एक युनिवर्सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने तीन लोगों की जान ले ली व इस हादसे में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घयाल हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो बंदूकधारियों ने क्वीजोन शहर में स्थित एतेनियो डि मनीला विश्वविद्यालय के गेट के पास जमकर फायरिंग की उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि जिन लोगो की इस हादसे में मौत हुई है उनमे दक्षिणी बेसिलन प्रांत के लामिटान शहर की पूर्व मेयर रोजिता फुरिगे शामिल हैं। विश्विद्यालय के एक कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एलेक्जेंडर गेसमुंदो संबोधित करने वाले थे। लेकिन इस ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद उन्हें वापस लौटा दिया गया। 
अचानक से हुए इस हमले की क्वीजोन के महापौर जॉय बेलमोंट ने हमले की निंदा की है। वही घटना के बाद विश्विद्यालय ने ग्रेजुएशन सेमेस्टर को रद्द कर दिया है। आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। पुलिस प्रशासन आगे के लिए सजग है ओर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है।
जानकारी के लिये बता दें अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते दिन हुई गोलीबारी की घटना में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हुई और 5 लोग इस घटना में घायल हुए थे। वही अमेरिका के पूर्वी आयोवा के एक पार्क में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी गोली मारने वाले संदिग्ध ने बाद में खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *