शौचालय में लगे मिले भगवान शिव सहित कई हिन्दू देवताओं के प्रिंट वाले टाइल्स, मुस्लिम प्रधान की करतूत

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो इन दिनों देश में धार्मिक घमासान मचा हुआ है। सांप्रदायिकता के नाम पर कई राजनीतिक वार्स लड़े जा रहे हैं। पर कई बार ऐसी चीज़े भी सामने आती है जो धर्मिक भावनाओ को आहत कर देती हैं। जैसे यूपी के एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके वाले गांव के शौचालय में भगवान और देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स लगी होने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है। 

जहां एक ओर यूपी के कानपुर में हुआ बवाल मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आया है जिसने  उत्तर प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की है। इस मामले के सामने आते ही फिर एक बार यूपी की आबोहवा में बदलाव देखा जा सकता है। 

इस शौचालय में भगवान शिव (Lord Shiva) की तस्वीरों वाली टाइल देखे जाने के बाद एक मुस्लिम ग्राम प्रधान और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि ग्राम प्रधान रेशमा फरार चल रहे है। यह घटना बर्रा बेरोरा गांव की बताई जा रही है।

शौचालय की टाइलों में भगवान शिव के साथ ही कई प्रमुख देवी देवताओं के चित्र लगे थे। बता दें कि गांव की मुखिया रेशमा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। लोगों का कहना है कि उसने जानबूझ कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी व एसपी ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *