Tiranga Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली का वीडीयो आया सामने सबसे आगे दिखी स्मृति ईरानी

0
16

Tiranga Bike Rally: केंद्र सरकार आजादी का अमृत काल माना रही है। देश की आजादी को 75 साल पूरे होने वाले हैं। इस समय हर घर तिरंगा अभियान का जोर शोर से प्रचार प्रसार हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। 

वही कल यानी 2 अगस्त से अपनी डीपी में तिरंगा की फ़ोटो लगाकर लोग इस अभियान का बढ़ चढ़ के समर्थन कर रहे हैं। वही अब हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिये सांसदों ने तिरंगा रैली निकाली। सांसदों ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस बाइक रैलियों में केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली का वीडियो समाचार एजेंसी एनआईए ने साझा किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली में अपनी स्कूटी से सबसे आगे स्मृति ईरानी है जो झंडा फहरा रही है।