कांग्रेस की आन बचाने के लिए आलाकमान कर रहा PK को शामिल करने पर विचार?

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कयास तेज तब होगया जब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उन्होंने दिल्ली में उनके आवास पर बैठक की। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में  केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

प्रशांत किशोर ने हाल ही में 2024 के आम चुनाव सहित बड़े चुनावों से पहले कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में भूमिका के लिए गांधी परिवार के साथ बातचीत शुरू की हैं। विशेषज्ञों की माने तो प्रशांत किशोर जैसे कुशल नीतिकार ही ऐसा कर सकतें हैं।

खबरे ऐसी भी सामने आईं हैं कि यह बढ़ती नजदीकियां पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के कारण बढ़ रहीं हैं। तो वहीं प्रशांत के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनका उद्देश्य आगमी 2024 का लोकसभा चुनाव है।

तो वहीं एक ओर कांग्रेस के सूत्रों से पता चला है कि प्रशांत किशोर की बातचीत केवल गुजरात चुनावों पर काम करने की पेशकश है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता की प्रशांत किशोर पार्टी का हाथ थाम लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *