कल पीएम मोदी करेंगे बेंगलुरु एयरपोर्ट के भव्य टर्मिनल-2 का उद्घाटन

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य टर्मिनल-2 का उद्घाटन करने वाले हैं। वहीं इसका निर्माण 5000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
आपको बता दें कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल T2 के शुभारंभ के बाद चेक इन और इमिग्रेशन काउंटरों की संख्या दोगुनी होने वाली है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की यात्री हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 2.5 करोड़ से बढ़कर 5-6 करोड़ की हो जाएगी।
बेंगलुरु की हवाई सुविधाओं में जबर्दस्त इजाफा
नए टर्मिनल से देश के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु की हवाई सुविधाओं में जबर्दस्त इजाफा भी दिखने को मिलेगा। इसी कड़ी में नए टर्मिनल का निर्माण पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से किया भी गया है।
बता दें टर्मिनल-2 को ‘गार्डन सिटी ऑफ बेंगलुरु’ के यादगार स्वरूप में डिजाइन किया गया है। यहां पहुंचने पर यात्रियों को किसी बगीचे में टहलने जैसा अनुभव होने वाला है। यात्री 10,000 वर्गमीटर से ज्यादा की हरी दीवारों, हैंगिंग गार्डन और बाहरी उद्यानों से होकर भी गुजरेंगे। इन उद्यानों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में ही बनाया गया है।
आपको बता दें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से ही पूरे परिसर में अक्षय ऊर्जा का 100 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है। यह एक मिसाल पेश कर रहा है। वहीं टर्मिनल 2 की डिजाइन को भी इसी तरह से तैयार किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *