राष्ट्रीयमोहब्बत की नगरी आगरा में रंग हुआ गाढ़ा ट्रम्प और मोदी की...

मोहब्बत की नगरी आगरा में रंग हुआ गाढ़ा ट्रम्प और मोदी की दोस्ती का

मोहब्बत की नगरी आगरा में रंग हुआ गाढ़ा ट्रम्प और मोदी की दोस्ती का

आगरा । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती का रंग आगरा की दीवारों में गाढ़ा होने लगा है। एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक जाने वाले रास्ते की दीवारें दोनों की पेंटिग्स से रंगी जा चुकी है। सड़क किनारे की दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का ताजनगरी आगरा में सांस्कृतिक अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेशभर से तीन हजार कलाकार 24 फरवरी को ट्रम्प के आगमन पर शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध करेंगे। एयरपोर्ट से ताजमहल तक रास्ते में 16 स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

500 कलाकर राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण करके अद्भुत प्रस्तुति देंगे। डोनाल्ड ट्रंप को हर कदम पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। किसी दीवार पर ट्रंप की तस्वीर के साथ अतिथि देवो भव: का संदेश लिखा है तो किसी पर मोदी-ट्रंप की तस्वीर है।

आगरा एयरफोर्स स्टेशन से लेकर होटल अमर विलास तक कई दीवारों पर ट्रंप और मोदी की शानदार पेंटिंग बनाई गई है। हर पेंटिंग में कुछ न कुछ मैसेज है। खेरिया मोड़ से ईदगाह सहित अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी की कई पेंटिंग भी बनाई गई है। कमिश्नरी के आसपास आगरा की संस्कृति की झलक प्रदर्शित की गई है। साथ ही मृग, मोर, भालू, चीता सहित अन्य जानवरों की पेंटिंग की गई है। नगर निगम के इस कार्य में इंडिया राइजिंग की टीम कर रही है। लगातार तीन दिन अभियान चलाया जा रहा है।

18 फरवरी को ट्रंप के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि ट्रंप का स्वागत उत्सव की तरह होना चाहिए। इसी के चलते प्रशासन ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में जी जान से जुटा हुआ है।

सड़क किनारे की दीवारों की पेंटिंग गेरूआ रंग से की जा रही है। यही नहीं, रूट पर दस हजार गमले भी रखवाए जाएंगे। गुरुवार को कमिश्नरी के सामने डिवाइडर के खाली हिस्से में 50 गमले रखवाए गए। फतेहाबाद और माल रोड का हुलिया बदल गया है। तिरंगी लाइट से लेकर रोड के किनारे की सफाई कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कहा कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक कहीं भी गंदगी, धूल और बदबू नहीं होनी चाहिए। ट्रंप का स्वागत उत्सव की तरह किया जाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories