Ukraine russian conflict|
रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद तेज हो गया दोनो देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। वहीं अब रूस की तरफ से दावा हुआ है की उन्होंने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है और यूक्रेन के लुंगांस्क शहर पर अपना आधिपत्य जमा लिया है। क्योंकि यहां यूक्रेन की सेना ने रूस की सेना के सम्मुख घुटने टेक दिए हैं।
बता दें रूसी सेना ने अचानक से यूक्रेन में इस शहर पर हमला बोल दिया यूक्रेन की सेना ने जब देखा उनके सैनिकों की हालत बिगड़ रही है। तो उन्होंने रूस के सामने घुटने टेक दिए और सरेंडर कर दिया। बता दें दोनो देशो के मध्य तनाव बढ़ता जा रहा है लागतार दोनो देश एक दूसरे पर मिसाइलों से प्रहार कर रहे हैं। वहीं रूस के इस प्रकार अचानक से यूक्रेन पर हमला बोलने से सभी पड़ोसी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं।
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इस मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मैं यूक्रेन में हुई इस भयावह घटना को देखकर स्तम्भ हो गया हूं। मैने इस मामले में आगे बढ़ने के परिपेक्ष्य में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अचानक से यूक्रेन पर हमला कर विद्रोह की राह पर कदम रखा है। यह उचित नहीं है रूस को उसके सहयोगी देश इस हमले के लिए जवाब देंगे।
