दो की मौत, कोरोना के सर्वाधिक 813 नए मामले दिल्ली में 86 दिन में

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना एक बार फिर पिछले कुछ दिनों से लगातार नए रिकार्ड गढ़ रहा है। इस वजह से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि कोरोना के मामले अब 800 के पार पहुंच गया है। संक्रमण दर भी एक फीसद से अधिक हो गई है। इस वजह से शनिवार को दिल्ली में 813 नए मामले आए, जो 86 दिनों में सर्वाधिक है। इससे पहले 24 दिसंबर को 1063 मामले आए थे। यदि मास्क पहनने व बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। पिछले 24 घंटे में 567 मरीज ठीक हुए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल छह लाख 47 हजार 161 मामले आ चुके हैं। इनमें से छह लाख 32 हजार 797 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.78 फीसद है। वहीं मृतकों की संख्या 10,955 हो गई है। इस वजह से मृत्यु दर 1.69 फीसद है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण एक माह में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गई है। 16 फरवरी को 1019 सक्रिय मरीज थे। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3409 पहुंच गई है। इस वजह से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौजूदा समय में 868 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। छह मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इसके अलावा 1722 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज कर रहे हैं।

24 घंटे में 75,888 सैंपल की जांच

दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 37 लाख 42 हजार 763 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 75,888 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से 1.07 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। एक दिन पहले संक्रमण दर 0.93 फीसद थी। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 682 से बढ़कर 712 हो गई है।

छह दिन में आए 3465 मामले

मार्च के पहले सप्ताह में कोरोना के 1812 मामले आए थे। जबकि तीसरे सप्ताह के छह दिनों में 3465 मामले आ चुके हैं। इस तरह इस माह के पहले सप्ताह की तुलना में मामले करीब दोगुने बढ़ चुके हैं।

तारीख मामले संक्रमण दर (फीसद में)

20 मार्च 813 1.07

19 मार्च 716 0.93

18 मार्च 607 0.76

17 मार्च 536 0.66

16 मार्च 425 0.61

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *