सुप्रीम काेर्ट के बाहर आज दाे लाेगाें ने अपने काे आग लगाकर आत्मदाह करने की काेशिश की

0
10

नई दिल्ली. सुप्रीम काेर्ट (Supreme Court) के बाहर आज दाे लाेगाें ने अपने काे आग लगाकर आत्मदाह करने की काेशिश की. यह घटना दाेपहर 12.10 मि‍नट की है. खुद काे आग लगाने वालाें में एक महि‍ला और एक पुरूष शामिल हैं. दि‍ल्‍ली पुलि‍स की ओर से दाेनाें काे घायलावस्‍था में नजदीक के सरकारी अस्‍पताल राम मनाेहर लाेहि‍या में ले जाया गया जहां पर दाेनाें का इलाज चल रहा है. अभी दाेनाें ने क्‍यूं आग लगायी. इस बारे में काेई सूचना नहीं मि‍ल सकी है.

जानकारी के मुताबि‍क दि‍ल्‍ली पुलि‍स काे करीब 12.10 बजे सूचना मि‍ली की दाे लाेगाें ने अपने काे आग लगा ली. आनन फानन में पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उनकी आग बुझाने का प्रयास किया और कंबल आदि से आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद उनकाे आरएमएल अस्‍पताल पुलि‍स जि‍प्‍सी में ले जाया गया.

अभी इस मामले में आग लगाने के कारणों और दाेनाें के बारे में काेई सूचना नहीं पता चल पायी है. कुछ सूचना प्राप्‍त हुई है कि‍ आग लगाने वाले वादी (Litigant) हैं. घटना सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी पर घटि‍त हुई है.