युक्रेन का दावा , रूस वोलोदिमिर जेलेंस्‍की सहित 2 लोगो को चाहता है जान से मारना

0
19

विदेश| युक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को आज 26 वां दिन है लेकिन इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार आत्मघाती रुख अपनाए हुए हैं और युक्रेन को तहस नहस करने में रूस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब इसी बीच युक्रेन ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

युक्रेन ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूस युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की समेत तीन लोगों को जान से मारने की रणनीति बना रहा है। युक्रेन ने कहा है कि रूस की नजर में वोलोदिमिर जेलेंस्‍की , एंड्री एमार्क , पीएम डेनिस सायमल का नाम शामिल है। यह दोनो युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की के करीबी माने जाते हैं।