रूस की चार मिसाइलों को युक्रेन ने मार गिराया

admin
By admin
1 Min Read

विदेश-बीते कई महीनों ने रूस और युक्रेन के मध्य युद्ध जारी है। युक्रेन लगातार यह दावा कर रहा है कि रूस युक्रेन को तबाह करने की हर सम्भव कोशिश कर रहा है। रूस यूक्रेन के ऊर्जा सगठनों को तबाह करने की कोशिश में लगा हुआ है।
वही अब यूक्रेन की वायु सेना कमान के प्रवक्ता यूरी इहनत ने दावा किया है कि आज सुबह युक्रेन की सेना ने रूस पर आक्रमक हमला किया और रूस की सेना की चार मिसाइलों को मार गिराया है। सूत्रों का कहना है कि आज सुबह 7 बजे से रूस और युक्रेन के मध्य मिशाइल वार शुरू हुआ था।
युक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेनी सेना ने मिसाइलों को मार गिराने के लिए विमानन, वायु रक्षक सैनिकों और वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *