यूक्रेन के विश्वविद्यालयों ने वापस बुलाए भारतीय छात्र

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। युद्ध विराम के बाद यूक्रेन ने फिर से अपनी शिक्षा व्यवस्था को बहाल कर लिया है। यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को फिर से पढ़ाई के लिए अपने देश लौटने का आवाहन किया है। वहीं यूक्रेन विश्वविद्यालयों ने यूरोप के कुछ संस्थानों से साथ करार भी कर रखा है जहां से भारतीय छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

इसी कड़ी में इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर की माने तो यूक्रेनी विश्वविद्यालयों के अधिकारी चाहते हैं कि भारतीय छात्र यहां आकर फिर से अपनी पढ़ाई वापस शुरू करें। वैसे तो छात्र पढ़ाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी ले कर सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार 1 सितंबर से शुरू होगा सेमेस्टर यूक्रेनी विश्वविद्यालयों ने यूरोप के बाकी हिस्सों में कुछ संस्थानों के साथ करार किया है, जहां वे अपने एक्सचेंज छात्रों के रूप में अध्ययन करना जारी रख सकते हैं। इसी कड़ी में अधिकांश यूक्रेनी विश्वविद्यालयों के लिए अगला सेमेस्टर सितंबर से शुरू किया जा रहा है। इसलिए छात्रों को फीस भरने और निर्णय लेने के लिए अगले सप्ताह तक का ही समय दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *