राष्ट्रीयUP LATEST NEWS : पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना,...

UP LATEST NEWS : पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना, पुलिस ने हाथ-पैरों में ठोक दीं कीलें, महिला का आरोप

[object Promise]
[object Promise]
पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना, पुलिस ने हाथ-पैरों में ठोक दीं कीलें, महिला का आरोप

बरेली। महिला जोगी नवादा की रहने वाली हैं। बेटे की इस उत्पीड़न के बाद जोगी न्याय की गुहार लगा रही हैं। महिला का कहना है कि मेरे बेटे को मास्क न लगाने पर उठा ले गए और उसके हाथ पैरों में कीलें गाड़ दीं। जोगी ने तीन सिपाहियों पर बेटे के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है । थाना बारादरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। जब वह इस बात की शिकायत करने पुलिस थाने गईं तो उन्हें उल्टा धमकाया गया।

[object Promise]
पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना, पुलिस ने हाथ-पैरों में ठोक दीं कीलें, महिला का आरोप

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने बेटे पर इस उत्पीड़न की शिकायत चैकी पुलिस में की तो किसी ने न सुनी। यही नहीं उल्टा महिला और पीड़ित को ही जेल भेजने की बात कहने लगे। इस बात से परेशान होकर पीड़ित की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाई है।

[object Promise]
पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना, पुलिस ने हाथ-पैरों में ठोक दीं कीलें, महिला का आरोप

महिला ने कहा कि तीन सिपाहियों ने उनके बेटे को मास्क न लगा होने पर उठा ले गए। जब चैकी पर गए तो जानकारी मिली कि बेटे को कहीं भेजा गया है । जब परिजनों ने बेटे की तलाश की तो उनको वह गंभीर अवस्था में मिला और उसके हाथ-पैरों में कीलें लगी हुईं थीं. वहीं, पुलिस ने इन आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है।

[object Promise]
पुलिस की बर्बरता, युवक ने मास्क नहीं पहना, पुलिस ने हाथ-पैरों में ठोक दीं कीलें, महिला का आरोप

एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि युवक पुलिस का पुराना मुजरिम है। उसके ऊपर कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि युवक इस सभी आरोपों से बचने के लिए पुलिस पर ऐसे आरोप लगा रहा है. पुलिस की जांच में ये पाया गया है कि युवक के पुलिस पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories