UttarPradesh: उत्तरप्रदेश में रविवार को हुई लेखपाल परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने सेंध लगा दी। लेकिन वह STF की गिरफ्त से नही बच पाए। STF ने उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों से 21 सॉल्वर को दबोचा है। जिन सॉल्वर को STF ने हिरासत में लिया उनके पास से कई सिम कार्ड को ब्लूटूथ डिवाइस मिले हैं। पुलिस ने लखनऊ में 2, वाराणसी में 4, कानपुर में 6, बरेली में 1, मुरादाबाद में 4 और गोंडा में 1 सॉल्वर पकड़ा हैं। STF की जांच में पता चला कि प्रयागराज में बैठा सॉल्वर का सिंडिकेट नकल करा रहा था।
एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश से मिली जानकारी के अनुसार सॉल्वर ने एक एक अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये लिये थे और उनसे वादा किया था कि वह पेपर आउट होते ही उनको एक एक सवाल का जवाब बताएंगे। सॉल्वर ने उन्हें ब्लूटूथ डिवाइस दी थी और उनसे कहा था कि वह अपनी यह डिवाइस ऑन रखेंगे। लेकर पेपर होने से पहले ही STF की टीम ने सॉल्वर गैंग को दबोच लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सॉल्वर गैंग के पास से 15 ब्लूटूथ ईयर बर्ड, 6 सिमकार्ड, 6 ईयर बर्ड सेल, 9 ब्लूटूथ डिवाइस कार्ड, 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जानकारी के लिये बता दें लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 2 लाख 47 हजार 667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जिलें में केंद्र बनाए गए थे।
