[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विहिप चाहता है उत्तराखंड की तरह हरियाणा में कठोर धर्मांतरण कानून
राष्ट्रीय

विहिप चाहता है उत्तराखंड की तरह हरियाणा में कठोर धर्मांतरण कानून

admin
Last updated: April 17, 2026 2:09 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली/चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात में बड़े पैमाने पर डरा-धमकाकर धर्मातरण कराने की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में धर्मातरण विरोधी कानून बनाने का आश्वासन दिया है। विश्व हिंदू परिषद लंबे समय से इसकी मांग उठा रहा था।

विहिप ने कहा है कि इस कानून का ड्राफ्ट सरकार के नुमाइंदे ही तैयार करेंगे। लेकिन विहिप सुझाव भी देगा। विहिप का मानना है कि उत्तराखंड की तरह हरियाणा में धर्मातरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। उत्तराखंड में बने कानून के मुताबिक बगैर अनुमति के धर्मातरण करने या फिर इसकी साजिश में लगे होने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है।

हरियाणा के मेवात में दलित उत्पीड़न और धर्मातरण के मसले पर पिछले काफी समय से विश्व हिंदू परिषद का रुख काफी कड़ा रहा। इस हिंदू संगठन की खट्टर सरकार से भी टकराव की स्थिति बनने लगी। आखिरकार खट्टर सरकार बैकफुट पर आई और उसे विश्व हिंदू परिषद की मांगें माननी पड़ीं।

विहिप प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात में धर्मातरण, लव जेहाद, गोकशी पर रोक के अलावा यहां के अल्पसंख्यक हिन्दुओं की धार्मिक व सार्वजनिक सम्पत्तियों की सुरक्षा और पैरामिल्रिटी बटालियन की स्थापना जैसे कदम उठाने का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीते 16 जून को मेवात का दौरा भी कर चुके हैं। दौरा करने के बाद उन्होंने धर्मातरण व लव जेहाद को रोकने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून, गोकशी के मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मेवात मे आईआरबी बटालियन की स्थापना जैसी मांगें मानीं थीं।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धर्मातरण विरोधी कानून बनाने का हरियाणा के हिंदू समाज को आश्वासन दिया है। कानून बनाने का काम सरकार का है, इसमें विहिप का कोई दखल नहीं होगा, लेकिन मांगे जाने पर हम सुझाव देंगे। विहिप चाहता है कि उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार धर्मातरण विरोधी कानून बनाए। हालांकि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकार को कड़ाई से उसका पालन भी कराना होगा।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया भारत-चीन टकराव पर सर्वदलीय बैठक का शुरुआती संबोधन, बैठक जारी
Next Article रेलवे को खुफिया एजेंसियों ने किया उसके सिस्टम में वायरस होने को लेकर अलर्ट

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?