राजनीति: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने की घोषणा के बाद विपक्ष मी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) ने कहा है कि ममता बनर्जी साहस का प्रतीक है मुझे उम्मीद है वह हमारा समर्थन करेगी ओर विपक्ष एकता के साथ खड़ी रहेंगी। बता दें ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को उतारने का फैसला उनसे बिना सलाह मशवरा किये लिया है।
विपक्ष एकता में पड़ी फूट ममता को लेकर उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कही बड़ी बात
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने तृणमूल को बिना विश्वास में रखे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी। मैं इस प्रक्रिया से असहमत हूँ। उन्होंने कहा इस मामले में मुझसे न तो सलाह की गई और न मुझे उम्मीदवार के बारे में बताया गया। इसलिए हम विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में नही है।
जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार के आवास पर 17 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को बनाया गया था। शरद पवार ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी और आप नेता अरविंद केजरीवाल दोनों के संपर्क में हैं और इस चुनाव में उनका समर्थन मिलने की उम्मीद है।