Vice President Election 2022: धनखड़ बोले मैं किसान परिवार से हूं मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं…..?

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीप धनखड़ को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वही उपराष्ट्रपति चुनाव के नामांकन को दर्ज करने के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं एक किसान परिवार का जन्मा हूँ। घर की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। जब मैं 6 वीं क्लास में था तो मैं 6 किलोमीटर पैदल चालक पढाई करने गया।

उन्होंने कहा, मैंने स्कॉलरशिप के बलबूते पर अपनी पढ़ाई पूरी की। वही आज मैं अपना उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दर्ज करने आया हूँ। यह सच मे मैने कभी नही सोचा था कि मेरे जीवन मे ऐसा दिन आएगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया ओर आज मैं इस पद के लिए नामांकन दर्ज कर रहा हूँ।
धनखड़ ने आगे कहा, कि मैं प्रधानमंत्री के नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ हूँ कि उन्होंने एक सामान्य पृष्टभूमि वाले व्यक्ति को इस पद तक पहुंचाया और एक किसान के बेटे को यह ऐतिहासिक मौका दिया। मैं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा ओर लोकतंत्र के मूलो को आगे बढाने की कोशिश करूंगा। जानकारी के लिए बता दें 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। 19 जुलाई नामांकन की अंतिम तिथि है। विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने इनके नाम का एलान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *